आंवला: आंवला में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग उठी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Aonla, Bareilly | Apr 27, 2026 आंवला में सोमवार को दोपहर दो बजे 'गौ सम्मान आह्वान दिवस' पर गौ रक्षकों और गौ प्रेमियों ने गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर एक भव्य शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा अब्दुल कलाम पार्क से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय पर समाप्त हुई, जहां उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।