ग्वालियर गिर्द: ज्योतिरादित्य सिंधिया के खाते में पैसे भेजने का दावा, ₹4 ट्रांसफर कर दिखाया बैलेंस बदलने का खेल
ग्वालियर में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच हलचल मचा दी है। वीडियो में एक युवक मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करता नजर आता है और दावा करता है कि वह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बैंक अकाउंट में पैसे भेज रहा है। हालांकि, इस वीडियो की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।