कुटुंबा: कुटुंबा में आयोजित सम्मान समारोह में मैट्रिक टॉपर को किया गया सम्मानित
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल सह श्री कृष्णा कोचिंग सेंटर, कुटुंबा में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित कर मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के डायरेक्टर दिनेश प्रसाद कश्यप ने किया, जबकि संचालन शिक्षक मनीष कुमार और छात्रा अनुष्का कश्यप ने किया।