सदर: विश्व रक्तदाता दिवस पर वाराणसी में रक्तदाताओं और सामाजिक संस्थाओं का हुआ सम्मान
Sadar, Varanasi | Jun 20, 2026 विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मण्डलीय जिला चिकित्सालय, वाराणसी में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वैच्छिक रक्तदाताओं और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।