सादाबाद: मानिकपुर ओवर ब्रिज के पास पलटा 18 चक्का ट्रक, हादसा टला, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
आगरा से एक 18 चक्का ट्रक रेलवे ब्रिज के निर्माण के लिए गाटर लेकर जलेसर रोड पर स्टेशन के पास जा रहा था। मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित हो गया और रोड किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में किसी के कोई चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंचे लोगों और ग्रामीणों के द्वारा तत्काल ही ड्राइवर कंडक्टर को सुरक्षित ट्रक की केबिन में से निकालकर बचाया।