बास्तानार: सेजस बास्तानार का जलवा: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय ने दो प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया
विकासखंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार 2025-26 में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजस), बास्तानार के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो प्रथम स्थान प्राप्त किए। इस उल्लेखनीय सफलता ने विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।