पंचकूला: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन इस्तीफा देने के बाद पहुंचे सेक्टर 2 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने मुख्यमंत्री हरियाणा को इस्तीफा सौंपा, इस्तीफ़ा देने के बाद भोपाल खदरी सेक्टर 2 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय पहुचे। भोपाल सिंह खदरी ने अपने पद से हरियाणा सरकार को इस्तीफा सौंपा दिया है। भोपाल सिंह खदरी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में बतौर चेयरमैन नियुक्त थे। जल्द नए चेयरमैन की नियुक्ति हो सकती है।