पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 2 से नेशनल हेल्थ मिशन में काम करने वाली महिला की एक्टिवा हुई चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 2 से नेशनल हेल्थ मिशन में काम करने वाली एक महिला की एक्टिवा चोरी होने का मामला आज सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार शैली नामक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि मैं सेक्टर 25 पंचकूला की रहने वाली हूं और नेशनल हेल्थ मिशन सेक्टर 2 पंचकूला में नौकरी करती हूं। सेक्टर 2 पंचकूला से मेरी एक्टिवा नंबर CH 01 AY 6477 चोरी हो गई हैं।