पंचकूला: विधानसभा अध्यक्ष ने सेक्टर 20 में लगभग 1.51 करोड की लागत से बनने वाले मल्टीपरपज बैंक्वेट हॉल का किया शिलान्यास
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सामुुदाय केंद्र सेक्टर 20 में लगभग 1.51 करोड रूपये की लागत से बनने वाले मल्टीपरपज बैंक्वेट हाल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल और शिवालिक बोर्ड के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा भी उपस्थित थे। इसके बनने के सेक्टर 20 की आम जनता को फायदा होगा।