पंचकूला: सेक्टर 5 धरना स्थल में कंप्यूटर शिक्षकों के द्वारा वेतन वृद्धि और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर किया गया प्रदर्शन
सेक्टर 5 धरना स्थल में कंप्यूटर शिक्षकों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। शिक्षा विभाग में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए धरना स्थल पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया। कंप्यूटर शिक्षकों की मांग है कि उन्हें बहुत कम वेतन दिया जा रहा है ओर वेतन बढ़ाया जाए।