पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 28 के रहने वाले व्यक्ति से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज
पंचकूला के डीसीपी के नाम दी गई शिकायत के बाद चंडीमंदिर मंदिर पुलिस थाना में आज नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुरेश चंद ने बताया है कि मेरे से नौकरी लगवाने के नाम पर ₹6 लाख की ठगी की गई हैं। शिकायत कर्ता ने बताया कि मेरे अलावा 40- 50 लोगों के साथ ऐसा ही फ्रॉड किया गया है।