सिधौली: बगहिया में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कम्प
जनपद अटरिया थाना क्षेत्र के बगहिया गांव में सन्दिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर एक युवक का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है पुलिस तहकीकात में जुटी है।