सुल्तानपुर: बिसांवा में अमृत सरोवर के पास कूड़े के ढेर से स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य खतरे में, ग्रामीणों ने साफ-सफाई की मांग की
सुलतानपुर जिले की बल्दीराय तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिसांवा में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत विकसित तालाब की स्थिति भी बदहाल है। तालाब के बांध पर कुछ ग्रामीणों ने घूरा डाल दिया है