सुल्तानपुर: सुलतानपर के जयसिंहपुर के मोकलपुर गांव में श्रीराम कथा के छठवें दिन शिव विवाह उत्सव में भोलेनाथ की बारात देख गूंजे जयकारे
सुलतानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर गांव में चल रही नव दिवसीय श्रीराम कथा निरंतर भक्ति व आस्था का वातावरण बना रही है। कथा के छठवें दिन शिव विवाह उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे गांव में धार्मिक उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कथा पंडाल से लेकर मुख्य मार्ग तक श्रद्धालु उमड़ पड़े। शिव विवाह उत्सव के तहत बाबा भोलेनाथ की बारात