सुल्तानपुर: सुलतानपुर जिले के बंधुआ कला में आल्हा गायन से गूंजा पंडाल, सज्जन मिश्रा की वीर रस से भरी प्रस्तुति ने बांधा समां
सुलतानपुर। जिले के बंधुआ कला गढ़ऊपुर स्थित पहलवान बाबा मंदिर संजय तिवारी मार्केट परिसर में बुधवार की शाम लोगों के लिए यादगार बन गई। यहां आयोजित विशेष आल्हा गायन कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध आल्हा गायक सज्जन मिश्रा ने अपनी वीर रस से भरी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद हुई। जैसे ही मिश्रा ने