सागर नगर: गढ़कुंढार किले को यूनेस्को सूची में महाराज खेत सिंह के नाम से दर्ज करने की मांग, कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
क्षत्रिय खंगार राजवंश प्रगति कल्याण समिति के पदाधिकारी इकट्ठा होकर शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।जहां उन्होंने मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऐतिहासिक धरोहर यूनेस्को की सूची में गढ़कुंडार किला को बुंदेलाओं की धरोहर बताया जबकि यह किला खंगार समाज के गौरव महाराजा खेत सिंह द्वारा बनवाया गया उनकी पांच पीढ़ियों ने 200 साल राज किया हैं।