आगामी बकरीद/ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर थाना दुधारा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने धर्मगुरुओं व संभ्रांत लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें व सांप्रदायिक टिप्पणी न करने की चेतावनी देते हुए पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।