बहराइच: बहराइच जनपद के राजस्व न्यायालयों के समय में 1 मई से 30 जून तक होगा बदलाव जिलाधिकारी मोनिका रानी ने दी जानकारी
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों के समय मे 1 मई से 30 जून तक बदलाव होगा। उन्होंने बताया कि 1 मई से 30 जून तक जनपद के सभी राजस्व/ चकबंदी न्यायालय व राजस्व एवं न्यायिक अभिलेखागारों का कार्य समय प्रातः 9:30 से अपहरण 1:30 तक नियत किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यालयों के समय में कोई परिवर्तन नही होगा।