बहराइच: परसीपुरवा में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
सुजौली थाने के परसीपुरवा मे रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार किसी काम से गूढ़ गया था। वापस आते समय हादसा हुआ है।