शहपुरा: शहपुरा एसडीएम ने कस्तूरी देवरी गांव के पास रेत से भरे ओवरलोड हाईवा को पकड़ा, पुलिस को किया सुपुर्द
शहपुरा थाना क्षेत्र के कस्तूरी देवरी गांव के पास ओवरलोडिंग रेत परिवहन हाईवा वाहन को शहपुरा एसडीएम ने पकड़ा और जांच पड़ताल करते हुए शहपुरा पुलिस को सुपुर्द किया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहपुरा एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा शुक्रवार दोपहर 3:00 मानिकपुर जा रहे थे उसी दौरान ओवरलोडिंग रेत परिवहन कर रहे हाईवा वाहन को पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द किया ।