कामां: जुरहरा में 20 माह बाद जेसीबी चोरी का खुलासा, दो मुल्जिम गिरफ्तार, 40 लाख के करीब की मशीन बरामद
जुरहरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा 2.0 के तहत 20 माह पुरानी जेसीबी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मध्यप्रदेश के मंडला जिले के जंगलों से करीब 40 लाख रुपए कीमत की चोरी हुई जेसीबी मशीन बरामद की। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई। शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी,