पूरनपुर: जेठापुर में विकास कार्यों में घपलेबाजी की शिकायत मिलने पर जांच करने पहुंचे डीडीओ, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत जेठापुर कला में विकास कार्यो में घपलेबाजी की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। जिसमें ग्राम प्रधान पर पंचायत निधि से कायाकल्प और अमृत सरोवर आदि के नाम पर गड़बड़ी की गई। शिकायत पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार शिकायत की जांच करने गांव में पहुंचे। उन्होंने जांच में कराए गए विकास कार्यों के दस्तावेज मांगे पर उपलब्ध नहीं हो सके।