पूरनपुर: तहसील सभागार में स्वामित्व कार्ड घरोनी वितरण क्रार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक पुत्र ने स्वच्छता अभियान की दिलाई शपथ
पूरनपुर तहसील सभागार में पीएम स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता एवं विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान व एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार ऋषिकांत, ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार और अतुल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।