मऊरानीपुर: भदरवारा के पास नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चालक फरार
झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में ग्राम भदरवारा के पास नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दीपू रैकवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वह टेहरका से अपने घर भानपुरा जा रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को सीएचसी मऊरानीपुर पहुंचाया।