सहारनपुर: कलेक्ट्रेट में भाकियू अराजनैतिक की बैठक, किसानों की समस्याओं पर मंथन के बाद 7 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं संगठन के समक्ष रखीं.