मध्यप्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद संकट गहराने के साथ ही अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। किसानों की लगातार परेशानी और लंबी कतारों के बीच सांसद गणेश सिंह का बयान वायरल हो रहा है। यह प्रदेश सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। बीजेपी सांसद ने किसानों की पीड़ा को कष्टप्रद बताते हुए पत्र जारी किया है। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।