फतेहपुर: बकेवर के ममनापुर मजरे सरांय लंगड में संदिग्ध अवस्था में वृद्ध ने लगाई फाँसी, हुई मौत, परिजनों का रहा बुरा हाल
ममनापुर मजरे सरांय लांगड निवासी स्व0 रामरतन का 65 वर्षीय पुत्र कालीदीन ने मानसिक तनाव चलते दोपहर बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर जब परिजन खेत से बाहर वापस आये तो फांसी पर लटके वृद्ध के शव को देख घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।