अशोक नगर: अशोकनगर जिले में गर्मी का प्रकोप जारी, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज
जिले में भीषण गर्मी के चलते लोग बचाव के लिए मुंह ढककर घरों से निकल रहे हैं, साथ ही लोग गन्ने का जूस और नींबू पानी पीकर अपने दैनिक कार्य निपटा रहे हैं। गुरुवार को दोपहर 2 बजे लोगों ने बताया कि दोपहर में गर्मी चरम पर रहती है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया है,गर्मी को देखते हुए कुछ दिनों पहले ही स्कूलों के समय में परिवर्तन किया था सुबह 7:30 से 12:30 कर दिया।