हुज़ूर: भोपाल: युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Sep 25, 2025 भोपाल के रातीबड़ इलाके में रहने वाले 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक पिछले 6 सालों से अपनी मामी के साथ शिव नगर नीलबड़ में रह रहा था। छोटे भाई ने दावा किया कि मामी और मृतक के बीच संबंध थे और अक्सर विवाद होता था। छोटे भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि घर का सामान बिखरा पड़ा था, शव पर खरोंच के निशान थे और मोबाइल भी गायब था|