जगदलपुर: यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद ने जगदलपुर में प्रेस मीट का आयोजन किया, AGM शेख नसीरुद्दीन ने दी जानकारी
भारत के अग्रणी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद द्वारा रविवार को होटल अविनाश इंटरनेशनल, धरमपुरा, जगदलपुर में एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी एवं ऑर्थोपेडिक्स के क्षेत्र में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी साझा करना था।