पामगढ़: पामगढ़ में पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों को दिए गए निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर कार्रवाई तय
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनपद पंचायत पामगढ़ के सभाकक्ष पंचायत में पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों की बैठक लेकर ग्रामीण विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायत ही ग्रामीण विकास की मूल इकाई है और यहां होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।