आज़मगढ़: रोवा मे स्कूल के पास से पंजाब से DCM वाहन में टोस्ट के बीच छिपाकर 623 पेटी अंग्रेजी शराब को बिहार ले जाने के दौरान पकड़ा
थाना- रानी की सराय पुलिस व स्वाट टीम ने डीसीएम वाहन को रोवा स्थित स्कूल के पास से बुधवार को पकड़ा। वाहन में टोस्ट के 327 डिब्बों में छिपाकर 623 पेटी में 19 हजार 452 शीशी पंजाब की अंग्रेजी शराब बिहार तस्करी हेतु ले जाई जा रही थी। बरामद शराब की कीमत ₹55 लाख आंकी गई है। मौके से एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 04 हजार रूपये नगद व फर्जी कागजात मिले।