रोह: शिक्षक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, विद्यालय में निकले सांप को सुरक्षित निकाला गया
Roh, Nawada | Jul 7, 2026 रोह प्रखंड के कुंजल गांव स्थित एक सरकारी विद्यालय में मंगलवार को कक्षा शुरू होने से पहले एक सांप दिखाई दिया। शिक्षक की सतर्कता से समय रहते सांप को देख लिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना टल गई। इसके बाद सांप को सावधानीपूर्वक पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। राहत की बात रही कि उस समय तक बच्चे कक्षा में प्रवेश नहीं किए थे।