गुमला: गुमला के गांव की 14 वर्षीय छात्रा ने छेड़छाड़ और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज कराई
Gumla, Gumla | Feb 22, 2025 गुमला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय नाबालिक छात्रा से उसके ही स्कूल के सहपाठी पर छेड़छाड़ व पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर परिजन छात्रा को लेकर गुमला थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया की पीड़ित छात्रा गांव के ही स्कूल में नवी कक्षा में पढ़ाई करती है।