बरेली के सिटी सेंटर मॉल में लिफ्ट हुई बंद, अंदर लोग फंसने से मचा हड़कंप, लगभग 45 मिनट तक फंसे रहे लोग, बच्ची हुई बेहोश।
सिविल लाइंस स्थित सिटी सेंटर एलए मॉल में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब मॉल की लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई और उसमें सवार कई लोग करीब 45 मिनट तक अंदर फंसे रहे। घुटन, दहशत और मदद न मिलने के कारण एक मासूम बच्ची बेहोश हो गई। घटना से नाराज लोगों ने बाहर निकलने के बाद मॉल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
वीडियो साभार: मयूर तलवार