धरहरा: आम तोड़ने के विवाद में खूनी झड़प, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल,दोनों घायलों को सदर अस्पताल किया गया रेफर
धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।