टिब्बी: टिब्बी के सरकारी अस्पताल में एक महीने से डायलिसिस मशीनें ठप, हनुमानगढ़ दौड़ने को मजबूर मरीज
टिब्बीकस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डायलिसिस मशीनें पिछले एक महीने से खराब पड़ी हैं, जिससे क्षेत्र के किडनी रोगी बेहद परेशान हैं। मरीजों को मजबूरन इस भीषण गर्मी में हनुमानगढ़ के निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।