फुल्लीडूमर: खेसर बाजार के सुंदरम कंप्यूटर सेंटर में बाबा साहब की जयंती पर सजी कवियों की महफिल
डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत खेसर बाजार स्थित सुंदरम कंप्यूटर सेंटर में भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन साहित्य परिषद, खेसर के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता बासुकी प्रसाद भगत ने की, जबकि संचालन परिषद के संयोजक रामजी चंद्र ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर