भदोही: भदोही में चार झोलाछाप डॉक्टरों पर एफआईआर, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सुरियावा थाना क्षेत्र के तीन और औराई थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के खिलाफ अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस कार्यवाही से झोलाछाप में हड़कंप मचा हुआ है।