भदोही: भदोही कोतवाली में दहेज में अर्टिगा की मांग करने वाले ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता सबीना ने ससुराल पक्ष पर दहेज में अर्टिगा कार की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। सबीना का विवाह करीब तीन साल पहले सैदाबाद निवासी इरशाद से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा और 16 जनवरी 2023 को मारपीट कर मायके छोड़ दिया गया।