मंझनपुर: कौशाम्बी में स्वास्थ्य जागरूकता की गूंज, CDO ने दिखाई हरी झंडी, संचारी रोगों के खिलाफ छेड़ी मुहिम
जनपद में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बुधवार को मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर से एक भव्य जन-जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मंझनपुर तक पहुंची और रास्ते भर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।