नवाबगंज: बाराबंकी में बिसरा रिपोर्ट में कीटनाशक के अंश मिलने के बाद तीन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिसरा रिपोर्ट में कीटनाशक पदार्थ के अंश मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम करन्द निवासी नन्हेलाल ने पुलिस को दी।