विदिशा नगर: भारत-अमेरिका डील के खिलाफ युवक कांग्रेस का ऐलान, 14 से होगा आंदोलन
विदिशा में युवक कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।शनिवार दोपहर 1 बजे प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल से गंजबासौदा में कृषि उपज मंडी के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।युवक कांग्रेस का आरोप है कि यह डील किसानों के हितों के खिलाफ है ।