पूरनपुर: भवानीगंज गांव में कलयुगी पुत्र ने साल के साथ मिलकर मां और पिता की पिटाई की, दंपति ने पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीगंज के रहने वाले रामपाल पुत्र राय सिंह ने बताया कि उसका वेटा संदीप अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है और संदीप अपने पिता रामपाल से जमीन में हिस्सा मांग रहा है। इस पर ग्रामीण ने पुत्रियों की शादी के बाद हिस्से देने की बात कही तो इस से नाराज होकर संदीप ने मोहव्वत निवासी अपने साले अजय के साथ मिलकर अपने माता पिता की पिटाई कर दी।