खोदावंदपुर: खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में 3 मार्च की जन विश्वास रैली की सफलता को लेकर महागठबंधन के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान
आगामी 3 मार्च को महागठबंधन के द्वारा पटना में आहूत जन विश्वास रैली की सफलता को लेकर खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया। प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर्रहमान उर्फ सैफी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाज हसन के नेतृत्व में गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया गया।