खोदावंदपुर: श्री दुर्गा उच्च विद्यालय मेघौल में पोशाक की राशि नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने किया हंगामा
श्री दुर्गा उच्च विद्यालय मेघौल में छात्र-छात्राओं ने पोशाक की राशि नहीं मिलने से नाराज होकर हंगामा किया। आक्रोशित छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाएं ड्रेस में नहीं आते हैं लेकिन छात्र-छात्राओं को ड्रेस में विद्यालय आने का फरमान जारी करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रधान ने सभी छात्र-छात्राओं को राशि नहीं भेजी है।