खोदावंदपुर: डाक बंगला भवन के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण,घटिया निर्माण पर जताया आक्रोश।
खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पथ निर्माण विभाग के डाक बंगला भवन ( निरीक्षण भवन ) का स्थानीय विधायक राजवंशी महतो ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ठीकेदार द्वारा कराए जा रहे घटिया जीर्णोद्धार कार्य को देखकर विधायक का गुस्सा फूट पड़ा। जिसको लेकर उन्होंने वरीय पदाधिकारी को शिकायत करने की बात कही है।