खोदावंदपुर: संत रविदास की प्रतिमा विसर्जन की कलश शोभा यात्रा सदर बाजार स्थित कार्यक्रम स्थल से गाजे बाजे के साथ निकाली गई
संत रविदास की प्रतिमा विसर्जन की कलश शोभा यात्रा सोमवार को धूम धाम से गाजे बाजे के साथ निकाला गया। यह शोभा यात्रा खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के सदर बाजार स्थित कार्यक्रम स्थल से निकाली गई। जो तारा चौक, तारा बरियारपुर ,मिर्जापुर होते हुए बूढ़ी गंडक नदी के राम घाट पहुंची। जहां कलश विसर्जन किया गया।