विजुअल आर्ट फाउंडेशन व कला एवं संस्कृति विभाग, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क सात दिवसीय समर आर्ट कैंप का सातवां दिन विभिन्न कलात्मक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाध्यापक कुमारी विभा, रामानुराग झा, विशिष्ट अतिथि डॉ. गोपाल साहू, आकाश सोनी, पंकज पोद्दार, माधुरी देवी एवं पन्ना लाल चौरसिया को संस्था की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कलात्मक गतिविधियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इस प्रकार के रचनात्मक आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।कार्यक्रम का शुभारंभ योगाचार्य शंकर पोद्दार द्वारा योगाभ्यास सत्र के साथ हुआ। उन्होंने बच्चों को योग के महत्व एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।रंगमंच प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक मनोज कुमार, आकाश कुमार एवं विशाल शर्मा ने बच्चों को अभिनय की विभिन्न बारीकियों से अवगत कराया। इस दौरान “बेटी बचाओ”, “पारिवारिक क्लेश” एवं “जमीनी विवाद” विषयों पर आधारित नाटकों का अभ्यास कराया गया।
मूर्तिकला वर्ग में समस्तीपुर के प्रख्यात युवा मूर्तिकार मनीष कुमार पंडित ने बच्चों को मिट्टी से सेव, बतख एवं मुखौटा निर्माण की तकनीक सिखाई। बच्चों ने बड़े उत्साह एवं रुचि के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया।
चित्रकला के वरिष्ठ वर्ग में वरिष्ठ चित्रकार मोहम्मद सुलेमान एवं पंकज कुमार ने प्रशिक्षुओं को कोलाज पेंटिंग की बारीकियों की जानकारी दी। वहीं जूनियर वर्ग के बच्चों को प्रसिद्ध चित्रकार सुदर्शन कुमार द्वारा वाटर कलर पेंटिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।युवा कलाश्रम, समस्तीपुर के कथक कलाकार अर्पण कुमार एवं बैजू कुमार ने बच्चों को कथक नृत्य का प्रशिक्षण देते हुए गुरु वंदना, तीनताल के टुकड़े, तिहाई तथा मिथिला एवं बिहार के प्रमुख लोकनृत्यों की जानकारी दी।संस्था के अध्यक्ष उत्सव जायसवाल ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः आयोजित विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय शामिल होंगे
वहीं सायं 6 बजे समर आर्ट कैंप का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
समापन समारोह में कला एवं संस्कृति विभाग, समस्तीपुर के पदाधिकारी, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक कलाकार डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह (लखनऊ घराना), राष्ट्रीय स्तर के कथक कलाकार एवं मधुबनी डायट के प्राध्यापक डॉ. राहुल कुमार (बनारस घराना), युवा कलाश्रम समस्तीपुर के निदेशक लक्ष्मण कुमार तथा उनके शिष्य बैजू कुमार एवं अर्पण कुमार अपनी उत्कृष्ट कथक प्रस्तुतियाँ देंगे। इसके अतिरिक्त कैरियर वर्ल्ड के बच्चों द्वारा झिझिया नृत्य, देवी दुर्गा नृत्य एवं सामाजिक विषयों पर आधारित नाटकों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव प्रकाश, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, उपकोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, अमित पोद्दार, हेमंत आनंद, सचिव सज्जन कुमार, मनीष बरनवाल, व्यवस्थापक जिगर गुप्ता, मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार, सदस्य सपन जी, आलमगीर अंसारी, उज्ज्वल जायसवाल, ललिमा देवी, अंजलि नायक सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएँ, अभिभावक एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे।