बीदासर: बीदासर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से निकला, अकीदतमंदों ने किया मातम
Bidasar, Churu | Jun 26, 2026 चूरू जिले के बीदासर कस्बे में शुक्रवार को मोहर्रम का जुलूस बड़े धूमधाम और अकीदत के साथ निकाला गया। इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजियों के साथ जुलूस मुख्य मार्गों से गुजरा। अकीदतमंदों ने या हुसैन के नारों के साथ मातम किया और अखाड़ों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।